{"_id":"5f144fd58ebc3e9f71581109","slug":"mp-laid-the-foundation-stone-of-the-road-the-way-will-be-easy-for-people-karnpryag-news-drn350479986","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने किया सड़क का शिलान्यास, आसान होगी लोगों की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने किया सड़क का शिलान्यास, आसान होगी लोगों की राह
विज्ञापन
केदारूखाल-बसक्वाली सड़क का शिलान्यास व भूमिपूजन करते सांसद तीरथ सिंह रावत।
- फोटो : KARNPRYAG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सांसद ने किया सड़क का शिलान्यास
सड़क बनने से आसान होगी लोगों की राह
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। रविवार को गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दो करोड़ नौ लाख की लागत से स्वीकृत तीन किमी केदारूखाल-बसक्वाली और 12 किमी बकरियाबैंड-छिमटा मोटर मार्ग का भूमि पूजन व शिलान्यास किया।
विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि विकास योजनाओं को जल्द पूरा करने के लिए संबधित विभागों को निर्देशित किया गया है। भाजपा के जिला महामंत्री समीर मिश्रा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, ईई बीएन गोदियाल, अनिता सेमवाल, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी, राकेश कुमार डिमरी, प्रधान बसक्वाली दीपा देवी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व सिमली में डिम्मर के लोगों ने सांसद को डिम्मर-सिमली सड़क पर विगत तीन साल से निर्माणाधीन मोटर पुल और खस्ताहाल सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। ज्ञापन मे क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप डिमरी, प्रधान राखी डिमरी, रविंद्र खंडूड़ी, राजेंद्र प्रसाद डिमरी आदि के हस्ताक्षर हैं।
सांसद व सैनिक के पिता को किया सम्मानित, रावत आज रुद्रप्रयाग में
आदिबदरी/रुद्रप्रयाग। बकरियाबैंड-छिमटा सड़क के शिलान्यास के दौरान ग्रामीण ढोल दमांऊ के साथ बकरियाबैंड पहुंचे। बुजुर्ग लक्ष्मण सिंह, बचन सिंह, छिमटा की गणेशी देवी, कंचनी देवी, झौडी देवी ने सड़क निर्माण पर खुशी जताई। ग्रामीणों ने सांसद तीरथ सिंह रावत व सैनिक राजेंद्र नेगी के पिता रतन सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र बिष्ट, राकेश डिमरी, गजेंद्र रावत, प्रमुख शशि सोंरियाल, रामचंद्र गौड़, अवतार नेगी, टीका मैखुरी, विनोद नेगी, गैंणा सिंह आदि मौजूद थे। उधर, गढ़वाल सांसद मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे।

बकरियाबैंड-छिमटा सड़क के शिलान्यास के दौरान चौफुला व चांछड़ी नृत्य के लिए परंपरागत पोशाक में तै?- फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन