{"_id":"64f463a4bf915832e00d61f4","slug":"movement-through-broken-roads-and-ditches-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1995-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: आपदा के 21 दिन बाद भी कौंज-पोथनी क्षेत्र में नहीं सुधरे हालात, टूटे रास्ते और गदेरे से हो रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: आपदा के 21 दिन बाद भी कौंज-पोथनी क्षेत्र में नहीं सुधरे हालात, टूटे रास्ते और गदेरे से हो रही आवाजाही
Sun, 03 Sep 2023 11:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:29 PM IST
सार
बीते 13 अगस्त की रात को क्षेत्र में अतिवृष्टि से गांव के पैदल रास्ते बह गए थे जबकि काैंज पोथनी से डुंगरी गांव को जोड़ने वाली पुलिया भी बह गई थी।
विज्ञापन
खतरे के बीच हो रही आवाजाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपदा प्रभावित कौंज-पोथनी क्षेत्र में 21 दिन बाद स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। यहां भूस्खलन से रास्ते क्षतिग्रस्त पड़े हैं और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर गदेरों से आवाजाही करनी पड़ रही है। खेतों से हरी घास लाने के लिए भी महिलाओं को गदेरों से ही आना-जाना पड़ रहा है। यहां अभी तक पेयजल लाइनें नहीं जुड़ पाई हैं। जल संस्थान पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन
बीते 13 अगस्त की रात को क्षेत्र में अतिवृष्टि से गांव के पैदल रास्ते बह गए थे जबकि काैंज पोथनी से डुंगरी गांव को जोड़ने वाली पुलिया भी बह गई थी। कौंज पोथनी गांव में 100 से अधिक परिवार रहते हैं और यहां लोगों को क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों से ही आवाजाही करनी पड़ रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता ने बताया कि गोशाला टूटी पड़ी हैं और ग्रामीण मवेशियों को खुले आसमान के नीचे बांधने के लिए मजबूर हैं। महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी का कहना है कि अभी तक गांव के ऊपर बड़े-बड़े पत्थर अटके हैं, जो कभी भी नीचे आकर भारी तबाही मचा सकते हैं। इधर, खंड विकास अधिकारी एसएस भंडारी ने बताया कि आपदा मद से गांव के क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत की जा रही है। डुंगरी गांव जाने के लिए पैदल पुलिया का निर्माण किया था लेकिन 21 अगस्त की अतिवृष्टि से वह फिर बह गई। फिर से यहां पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Badrinath Dham: बदरीनाथ पहुंची मां राजराजेश्वरी और बाणासुर महाराज की डोली, ढोल दमाऊं की थाप पर किया नृत्य
विज्ञापन
दो माह से सड़क क्षतिग्रस्त, ग्रामीण चल रहे 10 किमी पैदल
ब्लॉक पोखरी के तोणजी गांव को यातायात से जोड़ने वाला जौरासी-तोणजी मार्ग जगह-जगह भूस्खलन और पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से दो माह से बंद पड़ा है। सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए करीब दस किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर शीघ्र सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की मांग की। कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो तहसील मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। ग्राम प्रधान मुकेश नेगी ने बताया कि तोणजी गांव में मौजूदा समय में 150 परिवार रहते हैं और कई जगहों पर सड़कें बंद और क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी है। सूबेदार मातवर नेगी, सत्येंद्र नेगी, गणेशी देवी और हुकम सिंह नेगी ने बताया कि गांव के छात्र-छात्राएं इंटर स्तर की पढ़ाई के लिए जीआईसी रडुवा जाते हैं और उन्हें 10 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।