फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Maa Raj Rajeshwari and Banasur Maharaj Doli reach Badrinath Dham and danced

Badrinath Dham: बदरीनाथ पहुंची मां राजराजेश्वरी और बाणासुर महाराज की डोली, ढोल दमाऊं की थाप पर किया नृत्य

Sun, 03 Sep 2023 09:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Sep 2023 09:04 PM IST
सार

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि देव डोलियों के धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों, अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर डोलियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
Maa Raj Rajeshwari and Banasur Maharaj Doli reach Badrinath Dham and danced
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ क्षेत्र के लमगोंडी (गुप्तकाशी) की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी और शिवभक्त बाणासुर महाराज की डोली केदारनाथ धाम, पंचकेदार स्थल के दर्शन के बाद रविवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान बदरीनाथ धाम परिसर में डोलियों ने ढोल दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य किया और तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।

विज्ञापन


बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि देव डोलियों के धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों, अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर डोलियों का स्वागत किया। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने डोलियों के साथ पहुंचे आचार्यगणों व सदस्याें को अंगवस्त्र तथा प्रसाद भेंट किया। बीकेटीसी के सदस्य व केदारनाथ के तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने बताया कि 25 वर्ष बाद मां राजराजेश्वरी का दिवारा यात्रा भ्रमण पर निकली है।
विज्ञापन


Chamoli News: कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, हादसे में वाहन चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


18 साल बाद बदरीनाथ जाएगी माता की डोली
ब्लॉक पोखरी के कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी की डोली रविवार को मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकाली गई। अब डोली गांव से 18 साल बाद सोमवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए रवाना होगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कंडारी ने बताया कि रविवार को पूजा-अर्चना के बाद देवी की डोली को गर्भगृह से लाकर परिसर में स्थापित किया गया। सोमवार को देवी की डोली बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करेगी और अपने पहले पड़ाव बमोथ गांव में रात्रि विश्राम होगा।

विभिन्न पड़ावों से होते हुए 10 सितंबर को डोली बदरीनाथ पहुंचेगी। 20 को डोली वापस गांव आएगी और 22 सितंबर को अपने मूल स्थान पर विराजमान हो जाएगी। इस यात्रा में क्षेत्र के कई गांव के भक्त शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्रमोहन सिंह नेगी, मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष देवेंद्र रावत, मुख्य पुजारी शिव प्रसाद खाली सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed