फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Movement of big vehicles stopped in Karnprayag for three days

कर्णप्रयाग में बड़े वाहनों के लिए नहीं खुल पाया हाईवे

Thu, 14 Jul 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Movement of big vehicles stopped in Karnprayag for three days
सड़क बंद होने से कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर लगी वाहनों की लाइन। - फोटो : KARNPRYAG
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग में हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यहां तीन दिनों से ट्रकों और बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। कर्णप्रयाग में पंचपुलिया से पोखरी पुल तक करीब 200 से अधिक वाहन सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कर्णप्रयाग से आगे जोशीमठ की ओर हाईवे पर ट्रक न चलने के कारण चमोली, जोशीमठ, पपीपलकोटी, बदरीनाथ व गोपेश्वर में सब्जी सहित जरूरी सामान नहीं पहुंच पा रहा है। हालांकि बहुत जरूरी वाहन वैकल्पिक मार्ग पोखरी से होकर गोपेश्वर व चमोली जा रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले कर्णप्रयाग उमा देवी तिराहा और सीएमपी बैंड के बीच मलबा व बोल्डर आने से हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिस कारण यहां बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है। कर्णप्रयाग के दोनों तरफ हाईवे पर बड़े वाहनों का जमावड़ा लगा है। इनमें डीजल व पेट्रोल के टैंकर से लेकर ऑलवेदर रोड और रेल परियोजनाओं का सामान ले जाने वाले ट्रक भी फंसे हैं। हालांकि बृहस्पतिवार से राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एनएचआईडीसीएल) हाईवे खोलने में जुटा हुआ है लेकिन मौसम खराब होने से बारिश काम में खलल डाल रही है। गोपी, दिनेश, अरुण, जयबीर, जितेंद्र आदि ने कहा कि एनएच ने अनियोजित कटिंग की है जिससे पहाड़ियां धंस रही हैं। साथ ही पुश्तों को भी ठीक ढंग से नहीं बनाया गया है। वहीं, एनएचआईडीसीएल के जनरल मैनेजर संदीप कार्की ने कहा कि कर्णप्रयाग में हाईवे खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed