फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   mother Nanda Sending off from balpata

बालपाटा में पूजा-अर्चना के मां नंदा को किया विदा

Mon, 13 Sep 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
mother Nanda Sending off from balpata
बालपाटा में मां नंदा की कैलाश विदाई से पूर्व हुई विशेष पूजाएं। इस दौरान सैकड़ों भक्त उमड़े। - फोटो : GOPESHWAR
अपने भक्तों से विदा लेकर मां नंदा कैलाश के लिए विदा हो गई। नंदा सप्तमी के मौके पर बालपाटा बुग्याल में पूजा-अर्चना करने के बाद मां नंदा को भक्तों ने विदाई दी। अपनी आराध्य देवी मां नंदा से भक्तों ने अपने परिवारों की कुशलता की मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

सोमवार को लोकजात यात्रा के अंतिम पड़ाव रामणी गांव में मां नंदा की विशेष पूजाएं हुई। पंडित मुंशी चंद्र ने मां नंदा का श्रृंगार किया। महिलाओं ने जागर और मांगल गीत गाकर मां नंदा का आह्वान किया। सुबह करीब दो बजे मां नंदा की डोली ने बालपाटा बुग्याल के लिए प्रस्थान किया। बालपाटा में पूजा-अर्चना के बाद मां नंदा को प्रतीक के रूप में कैलाश के लिए विदा किया जाता है। अपराह्न तीन बजे मां नंदा की डोली रात्रि प्रवास के लिए रामणी गांव पहुंची। ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि ग्रामीणों के साथ ही महिलाओं व ध्याणियों (विवाहित बेटियां) ने मां नंदा को श्रृंगार सामग्री के साथ ही नया अनाज, ककड़ी, मक्की भेंट की। थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने भी मां नंदा से मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

बामणी गांव में तीन दिवसीय नंदा लोकोत्सव शुरू
जोशीमठ। नीलकंठ पर्वत से मां नंदा ब्रह्म कमल के रूप में बदरीनाथ के बामणी गांव पहुंच गई हैं। इसी के साथ गांव में तीन दिवसीय नंदा लोकोत्सव शुरू हो गया है। बामणी गांव को मां नंदा का मायका माना जाता है। नंदा अष्टमी को यानि मंगलवार को बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में बदरीश पंचायत में विराजमान कुबेर भी नंदा लोकोत्सव में पहुंचेंगे। 12 सितंबर को बामणी गांव से दो फुलारी (ब्रह्म कमल लाने वाले) मां नंदा को मायके में बुलाने के लिए नीलकंठ पर्वत की तलहटी में गए। सोमवार को नंदा सप्तमी पर फुलारी मां नंदा के प्रतीक के रूप में ब्रह्म कमल लेकर बामणी गांव पहुंचे। मान्यता है कि ब्रह्म कमल के रूप में मां नंदा बामणी गांव पहुंचती हैं। 16 सितंबर को मां नंदा को कैलाश के लिए विदा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed