फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Nanda's Lokjat Yatra will start from Kurud temple on 31st

31 को कुरूड़ मंदिर से शुरू होगी मां नंदा की लोकजात यात्रा

Thu, 19 Aug 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Mother Nanda's Lokjat Yatra will start from Kurud temple on 31st
मां नंदा की लोकजात यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अपने सिद्धपीठ कुरूड़ मंदिर से मां नंदा की डोली 31 अगस्त को कैलाश के लिए रवाना होगी। मां नंदा के यात्रा का खाका भी तैयार हो गया है। यात्रा समिति के अध्यक्ष भागवत सिंह बिष्ट, संरक्षक सुखवीर सिंह रौतेला और सचिव सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दशोली की मां नंदा की डोली 31 अगस्त को मंदिर परिसर से कैलाश के लिए प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए फरखेत गांव पहुंचेगी। यहां देवी की विशेष पूजा होंगी। इसके बाद डोली बिजार, जाखणी, कमेड़ा, गंडासू, तेफना, नंदप्रयाग, राजबगठी, पाणीगैर, बैरासकुंड, दाण मंदिर, पगना, ल्वाणी गांव से होते हुए 13 सितंबर को रामणी गांव पहुंचेगी। यहां बालपाटा बुग्याल में स्थित नंदा मंदिर में नंदा सप्तमी की पूजा होगी। मंदिर समिति ने लोकजात में शामिल होने वाले सभी देवी भक्तों को कोरोना संक्रमण के तहत घोषित कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा। यात्रा के दौरान डोली के साथ मात्र 10 देवी भक्त ही शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed