फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother and daughter found dead at home

घर में मृत मिली मां और बेटी

Fri, 12 Aug 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter found dead at home
ब्लॉक पोखरी के एक गांव में मां-बेटी घर में मृत मिलीं। आशंका जताई जा रही है कि महिला व बच्ची की मौत इलेक्ट्रॉनिक मशीन से छाछ निकालते हुए करंट लगने से हुई होगी। महिला के परिजनों ने भी किसी पर कोई शक नहीं जताया है। महिला व बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

गोदी गिवाला गांव की विद्या देवी (24) और उनकी बेटी अदिति (1) शुक्रवार को घर में मृत मिलीं। ग्राम प्रधान पूनम देवी और पूर्व प्रधान युद्धवीर सिंह नेगी ने बताया कि विद्या देवी सास और ससुर के साथ रहती थी जबकि उनका पति दिल्ली में नौकरी करता है। वह घर में ही दूध, छाछ बेचने का काम करती थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव का एक व्यक्ति विद्या देवी के घर छाछ लेने पहुंचा तो वहां मां-बेटी मृत पड़ी थी और पास में छाछ निकालने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन चल रही थी। ग्रामीण ने आशंका जताई कि महिला की मौत मशीन से करंट लगने से हुई होगी। ग्रामीण ने घटना की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। घटना के समय महिला की ससुर कुंवर सिंह व सास गांव से कुछ दूर गोशाला गए हुए थे। महिला व बच्ची घर में अकेले ही थी। सूचना पर महिला के मायके सलना डांडा चंद्रनगर से उसकी मां शिवदेई और पिता शंकर सिंह रावत गांव पहुंचे। उन्होंने महिला व बच्ची की मौत का कारण करंट को ही माना और उनकी मौत के लिए किसी पर शक नहीं जताया और दोपहर बाद महिला व बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का मानना है कि यदि घटना के वक्त कोई आसपास होता तो शायद महिला या बच्ची को बचाया जा सकता था। आशंका है कि महिला को करंट लगने के बाद बच्ची अपनी मां के पास गई होगी जिससे उसको भी करंट लग गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed