फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Anasuya reached Badgaon after taking leave from Tapovan

तपोवन से विदा लेकर बड़ागांव पहुंची माता अनसूया

Thu, 24 Oct 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Mother Anasuya reached Badgaon after taking leave from Tapovan
संतानदायिनी माता अनसूया की डोली बृहस्पतिवार को तपोवन में अपने भक्तों से विदा लेकर रात्रि प्रवास के लिए बड़ागांव पहुंची। माता अनसूया ने तपोवन क्षेत्र की अपनी ध्याणियों को आगामी वर्ष अप्रैल माह में होने वाले महायज्ञ में शामिल होने का न्योता दिया। वहीं दिवारा यात्रा के दौरान माता अनसूया अपने वरदानी पुत्रों से भी मिलेंगी और उनकी कुशलक्षेम पूछेगी।
विज्ञापन

मान्यता है कि माता अनसूया के मंदिर में जो भी निसंतान दंपति संतान की कामना लेकर जाते हैं, माता उनकी गोद भर देती है। कई दंपति अपनी वरदानी संतानों का नाम अनसूया ही रखते हैं। अनसूया माता के मुख्य पुजारी डा. प्रदीप सेमवाल ने बताया कि माता अनसूया दिवारा यात्रा के दौरान अपने वरदानी पुत्रों की कुशलक्षेम पूछने भी जाएंगी। बृहस्पतिवार को तपोवन में आचार्य ब्राह्मणों ने माता अनसूया की डोली की शक्ति पूजा की। बाल भोग के बाद सुबह दस बजे माता अनसूया की डोली ने क्षेत्र का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। अपराह्न एक बजे तपोवन गांव में ध्याणी सीता देवी के घर में राजभोग के बाद माता की डोली रात्रि प्रवास के बाद बड़ागांव पहुंची। इस मौके पर उमाशंकर सेमवाल, राजेश चमोला, रामेश्वर चमोला, लक्ष्मी प्रसाद, देवेंद्र नेगी, जयकृष्ण मैठाणी, अंकित बिष्ट, अजय, मदन सेमवाल, रविंद्र नेगी, राकेश पंत, सतीश, मथुरा प्रसाद, अरविंद, विक्की, बबलू सती और आशा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed