फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mortgage officer and officers made

तहसीलदार और अफसरों को बनाया बंधक

Tue, 08 Nov 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Tue, 08 Nov 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं के लिए मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर धरने पर बैठे सुयालकोट घाटी के ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने वार्ता विफल होने पर शाम करीब चार बजे तहसीलदार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित खुद को ब्लाक सभागार में बंधक बना लिया। रात लगभग सवा आठ बजे लिखित समझौता होने पर ही आंदोलनकारी सभी अफसरों को छोड़ने को तैयार हुए।

विज्ञापन


 सुयालकोट घाटी के हरमल, चोटिंग, सौंरीगाड़, झलिया, रामपुर, तोरती, मानमती, उफ्थर, कुंवरपाटा, चनियाली सहित आसपास के गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। न सड़क है न बिजली। फोर-जी युग में संचार सुविधा भी सपना बनी हुई है। लगातार आंदोलन के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने पिंडारी संघर्ष समिति के नेतृत्व में मंगलवार सुबह दस बजे से ब्लाक मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


धरने की सूचना पर दोपहर एक बजे तहसीलदार माणिक लाल, लोनिवि थराली के ईई एसके पांडे, जेई संतोष पंत और पीएमजीएसवाई के जेई डीएस भंडारी आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन अन्य विभागों के अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक सभागार में अधिकारी, आंदोलनकारियों को मनाने में जुटे थे कि करीब चार बजे एक आंदोलनकारी ने सभागार के मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया। इससे सभी अधिकारी और वार्ता में शामिल तीस आंदोलनकारी ब्लाक सभागार में ही कैद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed