फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mohan Prasad's death a big loss for the party: Chief Minister

मोहन प्रसाद का निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति : मुख्यमंत्री

Mon, 12 Oct 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Mohan Prasad's death a big loss for the party: Chief Minister
पीपलकोटी के पास सड़क हादसे में मृत बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि मोहन प्रसाद थपलियाल का निधन पार्टी ही नहीं व्यक्तिगत तौर पर बहुत बड़ी क्षति है। मेरे परामर्शदाता आज नहीं रहे। उन्होंने दोनों दिवंगत नेताओं के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को पीपलकोटी पहुंचे सीएम ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि मोहन प्रसाद का अचानक चले जाना पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। लंबे समय तक हमने साथ में संगठन के लिए काम किया। वह मुझे व्यक्तिगत तौर पर संतुलित राय देते थे। वह संगठन के ऊर्जावान और श्रेष्ठ कार्यकर्ता थे। श्रद्धांजलि देने वालों में बदरीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, सीडीओ हंसादत्त पांडे सहित भाजपा के जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, बार संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह नेगी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कपरुवाण सहित कई नेताओं ने शोक जताया।
विज्ञापन

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
कोटद्वार। पीपलकोटी में हुई दुर्घटना में बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और चमोली में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान के आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कैंप कार्यालय में आयोजित शोकसभा में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जिला महामंत्री जंग बहादुर रावत, संग्राम सिंह भंडारी, नगर मंत्री राकेश मित्तल, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजपाल राजपूत, पार्षद गायत्री भट्ट, जिलामंत्री मंजू जखमोला, शशि केष्टवाल, प्रेम कुमार, आशीष थपलियाल, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवल किशोर आदि ने शोक जताया। रुद्रप्रयाग में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चौधरी, महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, पूर्व जिपं सदस्य महावीर पंवार, बीकेटीसी के निवर्तमान उपाध्यक्ष अशोक खत्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुंवरी बर्तवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, किसान मोर्चा के मातबर सिंह बिष्ट, नंप अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, शैलारानी रावत आदि ने शोक जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

कर्णप्रयाग/गैरसैंण। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल व ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान के सड़क दुर्घटना में निधन पर कर्णप्रयाग, सिमली, लंगासू, आदिबदरी, गैरसैंण में शोक की लहर है। पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, पंकज डिमरी, नवीन नवानी, अनिल नेगी, हेमंत सेमवाल, समीर मिश्रा, धीरेंद्र भंडारी, महावीर रावत, मंगलनारायण पंवार, रामचंद्र गौड़, हीरा गौड़, दिनेश गौड़ ने निधन पर दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed