{"_id":"67d1c74eb106de1e520f5791","slug":"mohan-is-playing-the-role-of-dasharath-at-the-age-of-90-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-639875-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 90 की उम्र में दशरथ का किरदार निभा रहे मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 90 की उम्र में दशरथ का किरदार निभा रहे मोहन
Wed, 12 Mar 2025 11:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डिम्मर की ऐतिहासिक रामलीला दस मार्च से शुरू हो गई है। इस बार रामलीला 107 साल की हो गई है। इस रामलीला में गांव के 90 साल के मोहन प्रसाद डिमरी दशरथ की भूमिका अदा कर रहे हैं। मोहन प्रसाद डिमरी अभिनय में उम्र को भी पीछे छोड़ रहे हैं।
ग्रामीण मोहन प्रसाद डिमरी पूर्व विद्यालय निरीक्षक रहे हैं। सेवानिवृत्त के बाद गांव में रह रहे मोहन प्रसाद बचपन से ही रामलीला मंच से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1949 में उन्होंने भरत के पात्र का अभिनय किया था जिसके बाद डिम्मर की पौराणिक रामलीला मंचन में 11 बार दशरथ के अलावा अंगद, परशुराम, जनक सहित 22 महत्वपूर्ण पात्रों का अभिनय किया है। रामलीला समिति के अध्यक्ष अशोक डिमरी, उपाध्यक्ष हेमचंद्र डिमरी, महामंत्री नरेश खंडूड़ी, कलाकार चयन समिति के अध्यक्ष पुनीत डिमरी, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र डिमरी ने बताया कि डिम्मर में रामलीला भगवान बदरीविशाल के कपाटोद्घाटन से पूर्व हर वर्ष ईष्ट पूजा के रूप में आयोजित होती है।
विज्ञापन
ऐसे में यहां लोग रामलीला को अनुष्ठानिक कार्यक्रम के तौर पर संपन्न करते हैं।
राम ने ताड़का का किया वध
कर्णप्रयाग। डिम्मर में आयोजित रामलीला में मंगलवार रात को महर्षि विश्वामित्र महाराजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा करने के लिए राम, लक्ष्मण को मांगते हैं। इसके बाद वन में ताड़का सहित अन्य राक्षसों का वध होता है। विश्वामित्र का जनक दरबार में पहुंचने, सीता की ओर से गौरी पूजन का मंचन किया गया। इस दौरान राम कथा वाचक प्रभुकांत डिमरी ने राम चरित मानस के प्रसंगों के माध्यम से रामलीला मंचन की जानकारियों से अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन