फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   MLA distributed sports and cultural material

विधायक ने खेल और सांस्कृतिक सामग्री बांटी

Sun, 19 Dec 2021 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
MLA distributed sports and cultural material
जोशीमठ में विधायक महेंद्र भट्ट ने बांटी खेल व सांस्कृतिक सामग्री। - फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ में महिला मंगल दल और युवक मंगल दलों को खेल और सांस्कृतिक सामग्री बांटी। विधायक ने ग्राम पंचायत कुंडी खोला, ढाक, पुलना, अरुड़ी, पटूड़ी, भर्की, लौंग और सलूड़-डुंगरा की महिला मंगल दल तथा सूकी गांव के युवक मंगल दल को खेल सामग्री दी। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर रही हैं, इससे हमारे गांवों में छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिल रहा है। इस दौरान क्षेत्र की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष विजया रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रोहिणी रावत, सहकारी बैंक के अध्यक्ष विजेंद्र रावत, माधव प्रसाद, जगदीश सती, लक्ष्मण फरकिया, ऋषि प्रसाद सती, सुभाष डिमरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ईश्वर, प्रदीप, गजपाल बर्त्वाल, अवधेष रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed