फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Midday meal is being prepared while carrying water from half a kilometer away

Chamoli News: आधा किमी दूर से ढो रहे पानी तब बन रहा मध्याह्न भोजन

Tue, 19 Aug 2025 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 19 Aug 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Midday meal is being prepared while carrying water from half a kilometer away
अमर उजाला अभियान........
विज्ञापन

ढाई माह से जूहा और प्रावि सिमल्ट मेंं बना पेयजल संकट, सड़क निर्माण से टूटी थी लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग के राजकीय जूनियर हाईस्कूल (जूहा) और प्राथमिक विद्यालय (प्रावि) सिमल्ट में पिछले ढाई महीने से पेयजल की समस्या बनी हुई है। सड़क निर्माण के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। ऐसे में मध्याह्न भोजन पकाने और अन्य कामों के लिए भोजन माताएं और अभिभावक आधा किलोमीटर दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं जिससे बच्चों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत कनोठ में लोनिवि गौचर की ओर से चलाई जा रही कनोठ-मल्ली गैरोली सड़क की कटिंग के दौरान स्कूल की पेयजल लाइन टूट गई थी। ग्राम प्रधान पूनम देवी और पीटीए अध्यक्ष हीरा लाल ने इस पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि जल निगम ने एक दशक पहले सेलपाणी-अमरडोल स्रोत से इन स्कूलों के लिए पेयजल लाइन बिछाई थी लेकिन सड़क निर्माण के कारण यह क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूल में जूहा के 11, प्रावि के 6 और आंगनबाड़ी के 7 बच्चे पढ़ते हैं। पानी न होने से मध्याह्न भोजन बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। प्रधानाध्यापिका शशि मैठाणी और गुड्डी बिष्ट ने बताया कि उन्होंने ढाई माह पहले ही इस समस्या के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी और संबंधित विभागों को पत्र लिखकर सूचित किया था। वहीं जल निगम के सहायक अभियंता कैलाश चंद्र नौटियाल ने कहा है कि उन्होंने जेई को स्कूलों में पेयजल व्यवस्था सुचारु करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। लोनिवि के एई राशिद खान ने भी जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


गोपेश्वर: ग्रामीणों ने खुद ठीक की पेयजल लाइन
गोपेश्वर। दशोली विकास खंड के गाड़ी गांव में सोमवार रात भारी बारिश और भूस्खलन से गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे गांव में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है जिस कारण ग्रामीणों को कई किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए मंगलवार को गांव के लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाला। नंदन सिंह, तारेंद्र सिंह, दलीप सिंह, विक्रम सिंह, मनवर सिंह, संदीप सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर श्रमदान कर क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कर दिया। उनके प्रयास से दोपहर तक गांव में पानी की आपूर्ति फिर से शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जखोली: पेयजल योजना ठप, फिर भी भेजे जा रहे बिल
जखोली। जून माह में हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई पोंणगाड़-कोठियाड़ा पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, फिर भी जल संस्थान ग्रामीण उपभोक्ताओं को पानी के बिल भेज रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो महीनों से वे स्रोतों से अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। 27 जून को अतिवृष्टि के कारण योजना का मुख्य स्रोत बह गया था। हालांकि जल निगम ने इसे अस्थायी तौर पर ठीक किया था लेकिन यह लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से कहा कि जब तक योजना की मरम्मत नहीं हो जाती तब तक उनसे बिल न वसूला जाए। कहा कि कई जल जीवन मिशन योजनाएं भी अधूरी हैं लेकिन उसके बाद भी विभाग बिल भेज रहा है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अनीश पिल्लई ने कहा कि वह मामले की पूरी जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed