फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mata Anasuya wished to get rid of karona

माता अनसूया से की करोना से मुक्ति दिलाने की कामना

Wed, 28 Apr 2021 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Mata Anasuya wished to get rid of karona
विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के बाद संतानदायिनी माता अनसूया की डोली नेे अपने मूल स्थान मंडल घाटी में प्रवेश किया। बुधवार को सिरोली गांव में माता अनसूया का भक्तों और ध्याणियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। भक्तों ने माता अनसूया से देश को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की कामनाएं की।
विज्ञापन

पिछले दो सालों से माता अनसूया की डोली दिवारा भ्रमण पर है। मंडल घाटी के साथ ही चमोली जिले की आराध्य देवी माता अनसूया भक्तों की कुशलक्षेम पूछने के लिए गांव-गांव भ्रमण पर निकली थीं। इस दौरान माता अनसूया ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के साथ ही हरिद्वार में महाकुंभ में स्नान भी किया। अब माता के मंदिर मेें महायज्ञ की तैयारी चल रही है। माता अनसूया के कुल पुरोहित आचार्य पंडित डा. प्रदीप सेमवाल ने बताया कि मंडल गांव में माता अनसूया का भव्य मंदिर बनाया गया है और 12 मई से मंदिर में महायज्ञ का आयोजन होगा। महायज्ञ संपन्न होने के बाद माता अनसूया अपने मंदिर में प्रवेश करेंगी। उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रकोप बढ़ने से महायज्ञ को सूक्ष्म रूप देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed