{"_id":"61acbeea296103053c67dd69","slug":"mata-anasuya-mela-on-17th-and-18th-gopeshwar-news-drn397912467","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता अनसूया मेला 17 और 18 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता अनसूया मेला 17 और 18 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतानदायिनी माता अनसूया मेला इस वर्ष दत्तात्रेय जयंती पर 17 और 18 दिसंबर को होगा। मेले की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने सात दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे एसडीएम कार्यालय चमोली में बैठक बुलाई है। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं और संचालन को लेकर निर्देश दिए जाएंगे। मंदिर में दंपती संतान प्राप्ति के लिए पहुंचते हैं। मंडल और गोपेश्वर के आसपास के ग्रामीण भी मेले में बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
मां उमा देवी को नए अनाज का भोग लगाया
कर्णप्रयाग। रविवार को डिम्मर के ग्रामीणों ने मां उमा देवी को नए अनाज का भोग लगाया। आलीगदेरा में स्थित उमा देवी के पौराणिक मंदिर में आचार्य गणेश खंडूड़ी ने देवी की पूजा की और नए अनाज गहत-भात का भोग अर्पित किया। बाद में देवी की चौकी और अखंड दीपक को लेकर शक्तिमाता की पूजा कर चौंरीचौक के खांडू देवता के मंदिर पहुंचे। देवी देवताओं के पश्वाओं ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मोहन डिमरी, उमा प्रसाद डिमरी, प्रणवेंद्र डिमरी, योगेशानंद महाराज, हर्षवर्द्धन डिमरी, पुनीत डिमरी, सुरेश डिमरी, प्रधान राखी डिमरी और क्षेपंस संदीप डिमरी मौजूद थे। संवाद