{"_id":"58b5ade14f1c1b3f06830ccc","slug":"married-with-the-murder-of-her-husband-in-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोप में पति को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोप में पति को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तुंगेश्वर की एक विवाहिता की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विवाहिता का शव घर के बाहर छत से लटका मिला था। पुलिस चार माह से मामले की जांच कर रही थी।
थानाध्यक्ष पंकज पोखरियाल ने बताया कि तुंगेश्वर गांव की विवाहिता प्रियंका (34) का शव 21 अक्तूबर 2016 को घर के बाहर छत से लटका मिला था। मामले में 23 अक्तूबर को मृतका के पिता गोविंद सोनी ने राजस्व पुलिस में प्रियंका के पति जयवीर राम सहित चार अन्य के खिलाफ हत्या की आशंका की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पांच नवंबर को मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक जयवीर राम का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर रखा गया था। जयवीर से हुई पूछताछ, कॉल डिटेल और लोकेशन में भिन्नता आने पर जयवीर राम शक के दायरे में आया था। सोमवार को पुलिस ने जयवीर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया। पुलिस ने बताया कि जयवीर मथुरा में काम करता है, जहां उसने किसी अन्य महिला से भी विवाह किया है।
विज्ञापन
प्रियंका और जयवीर की मथुरा वाली पत्नी में आए दिन झगड़े से परेशान जयवीर 20 अक्तूबर को घर आया था और रात्रि नौ बजे प्रियंका के कमरे में दाखिल हुआ। घर आने की खुशी में प्रियंका और जयवीर ने साथ मिलकर खाना खाया। इसके बाद जयवीर प्रियंका को छत पर ले गया, जहां उसने रस्से से प्रियंका का गला घोंट दिया और शव को छत से लटकाकर फरार हो गया। दूसरे दिन प्रियंका की मौत की खबर परिजनों ने जब जयवीर को दी तो जयवीर ने मथुरा होने की बात कही, जबकि जयवीर मथुरा में नहीं बल्कि गांव के आसपास ही था
मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन से भी जयवीर के घटनास्थल के आसपास होने की पुष्टि हुई। सभी दस्तावेजों और गहन छानबीन के बाद पुलिस ने जयवीर को घर बुलाया और सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर न्यायालय के आदेश पर आरोपी जयवीर को जेल भेज दिया गया।