फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Marginalized mountain craft due to neglect of artisans

Chamoli News: कारीगरों की उपेक्षा से हाशिए पर पहाड़ की शिल्पकला

Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Marginalized mountain craft due to neglect of artisans
पहाड़ के घरों की तिबारियों, चौखटों व खिड़कियों पर लकड़ी से की जाने वाली कारीगरी, काष्ठकला के कारीगरों की उपेक्षा के कारण गायब होने लगी है। पुराने घरों को छोड़ दिया जाय तो नए बनने वाले मकानों में अब यह कारीगरी काफी कम दिख रही है। ऐसे में कर्णप्रयाग तहसील के बैनोली गांव के राज मिस्त्रियों ने इस शिल्पकाल को जीवित रखने के लिए संग्रहालय बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में घरों की चौखट व खोली पर भगवान गणेश सहित फूल, पत्तियां व वास्तु से संबंधित आकृतियां बनाने में पहाड़ के काष्ठकला के राजमिस्त्रियों का विशेष योगदान है। करीब 25 साल पहले तक पहाड़ में लकड़ी की कारीगरी को विशेष महत्व दिया जाता था, लेकिन मशीनी उपकरण व वन अधिनियम के कारण इस कारीगरी पर संकट छा गया। हालांकि आज भी काष्ठकला के जरिए राजमिस्त्री इसे बचाने के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन उपकरण खरीदने के लिए उचित अनुदान व तकनीकी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था न होने से यह कारीगरी हाशिए पर चली गई है।
विज्ञापन




बैनोली के राज मिस्त्रियों ने इस कला को विलुप्त होने से बचाने के लिए चमोली जिले के सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा से मांग की। राज मिस्त्रियों की मांग पर मिश्रा ने काष्ठकला को जीवित रखने के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को संग्रहालय बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed