फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Many roads of villages closed due to rain

बारिश से गांवों की कई सड़कें बंद

Sat, 17 Sep 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:48 PM IST
सार

क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें मलबा आने से बंद हैं।कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग शुक्रवार रात को फलोटा में भूस्खलन व मलबा आने से बंद हो गया था, जिसे दो दिनों बाद भी नहीं खोला जा सका है।वहीं, कर्णप्रयाग-नौटी मार्ग चौंडली गांव के पास भूस्खलन से दो जगह बंद है।

विज्ञापन
Many roads of villages closed due to rain

विस्तार

क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें मलबा आने से बंद हैं। कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग शुक्रवार रात को फलोटा में भूस्खलन व मलबा आने से बंद हो गया था, जिसे दो दिनों बाद भी नहीं खोला जा सका है। इससे सुखतोली, जस्यारा, कंडारा, किमोली, नैनीसैंण, पाडली, खत्याड़ी आदि गांवों के लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान भगवान कंडवाल, बृजेश बिष्ट और रणबीर कंडवाल ने लोनिवि से जल्द सड़क खोलने की मांग उठाई। वहीं, कर्णप्रयाग-नौटी मार्ग चौंडली गांव के पास भूस्खलन से दो जगह बंद है। वहीं नौटी गांव के सुभाष रावत ने कहा कि यहां भी गांव की सड़क बंद होने से जाख, कुकडई, दियारकोट, नौटी गांवों का आवागमन ठप है। लोक निर्माण विभाग गौचर के सहायक अभियंता अमित पटेल ने कहा कि नौटी रोड पर जेसीबी गई है। बारिश रुकते ही मलबा हटाकर यातायात खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed