फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   mandua-ghanjora farming make richer

किसानों की आर्थिकी बढ़ाएगी मंडुवा-झंगोरे की खेती

Fri, 18 Dec 2015 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़।
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़। Updated Fri, 18 Dec 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पहाड़ की परंपरागत खेती को नया आयाम दिया है। भले ही विपक्ष मंडुवा-झंगोरे की खेती को लेकर मजाक बना रहा हो, लेकिन आने वाले समय में यह फसलें किसानों की आर्थिकी को बढ़ाएंगी। यह बातें प्रदेश के खेल एवं वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहीं।

विज्ञापन


शुक्रवार को चोपता-चौंरी मेले में पहुंचे अग्रवाल ने कहा कि मेले प्रदेश की धरोहर, संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की मेरा पेड़, मेरा धन सहित राज्य सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लंबित ग्रीन बोनस देने की मांग भी की।

विज्ञापन


उन्होंने मेला आयोजन के लिए संस्कृति विभाग से एक लाख देने, लंबित चोपता सड़क के मामले को हल करने, जीआईसी चोपता के लिए खेल सामग्री देने और खेल मैदान का निर्माण करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक डा. जीतराम ने जल्द जीआईसी भवन निर्माण का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह फर्स्वाण ने वन विभाग के बदहाल वन विश्राम गृहों की मरम्मत की मांग की।

 समारोह में कड़ाकोट एजूकेशन एवं डेवलेपमेंट आर्गनाइजेशन के जगमोहन सिंह, सरोप सिंह, राकेश जुयाल, अवतार सिंह सिनवाल, ऊषा रावत, संजय सिंह, सरस्वती रावत, एसडीएम अनूप कुमार नौटियाल और एसओ सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।

अष्टमी के मौके पर उमड़े श्रद्धालु
चोपता चौंरी धार्मिक अनुष्ठान में अष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। श्रद्धालुओं के साथ-साथ मुख्य अतिथि प्रदेश के वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने मंदिर में पूजा कर गुरु गोरखनाथ की भभूति प्रसाद स्वरूप गृहण किया। साथ ही बेथरा, कफारतीर, तुनेड़ा, लोदला, सहित नारायणबगड़, थराली, कर्णप्रयाग आदि ब्लाकों के ग्रामीणों ने देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।


हेलीकॉप्टर देखने उमड़े लोग

कड़ाकोट पट्टी में शुक्रवार को पहली बार हेलीकॉप्टर उतरा। चोपता गांव के एक खेतों में बने वैकल्पिक हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर देखने भारी संख्या में लोग उमड़े। पहाड़ी के सीढ़ीनुमा खेतों में हेलीकॉप्टर देखने के लिए लगी लाइनों के कई दृश्य वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने अपने कैमरे में कैद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed