फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mandate issued for construction of seven roads in Badrinath area

बदरीनाथ क्षेत्र में सात सड़कों के निर्माण का शासनादेश जारी

Wed, 28 Jul 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mandate issued for construction of seven roads in Badrinath area
बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरों से जनजाति बस्ती निगोली (2 किमी) सड़क के अलावा अन्य छह मार्गों के निर्माण को शासन ने हरी झंडी दे दी है। इन सड़कों के निर्माण के लिए प्रथम चरण का शासनादेश भी जारी हो गया है। अब वर्षों से अपने गांवों तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों को जल्द ही यातायात का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि राज्य योजना के अंतर्गत बदरीनाथ विधानसभा में साढ़े 19 किलोमीटर सड़क और 57 मीटर स्पान पुल के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। पोखरी ब्लॉक में जिलासू गांव से हाईस्कूल सरणा तक एक किलोमीटर सड़क का विस्तार किया जाएगा। सड़क पर 24 मीटर लंबा स्पान पुल का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा उत्तरों से जनजाति बस्ती निगोली तक दो किलोमीटर सड़क, चमोली-गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे पर मंडल बस स्टेशन से मंडल गांव के लिए डेढ़ किमी और पोखरी-विशालखाल-आली मार्ग से वीणा तल्ला गांव तक 3 किमी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर जीआईसी थालाबैड़ होते हुए थाला-थोली (5 किमी) सड़क, जोरासी-तोणजी से सलना-डांडा (4 किमी) और रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर पोगठा-देवीसैंण (3 किमी) सड़क का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed