हरियाली तीज पर्व पर भाजपा महिला मोर्चे की ओर से तीज क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नगर की 20 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। साज-सज्जा और डांस प्रतियोगिता में ममता भट्ट तीज क्वीन चुनीं गईं। इस दौरान महिलाओं ने राजस्थानी गीत बचपन आले गम की भेली, बड़ी याद मनै आवे सै, तीज रंगीली शहरां में, कलम मेरी दुख की साथी, दिल नै धीर बंधावै सै... पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी।
एक होटल में पहली बार हरियाली तीज पर्व पर तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को साहित्यकार शशि देवली ने तीज त्योहार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तीज पर्व विवाहित महिलाओं की ओर से पति की लंबी उम्र और कुंवारी लड़कियों की ओर से योग्य वर के लिए मनाया जाता है। प्रतियोगिता में महिलाओं ने एकल डांस किया। आदर्श विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य सरोज भट्ट, हरिबोधनी खत्री, सुधा बिष्ट और पुष्पा पासवान निर्णायक मंडल में रहे। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, गीता बिष्ट, निहारिका, दीपा भट्ट, प्रियंका बिष्ट, मीना गोस्वामी, सोनी राठौर, उमा रावत, दीपा तिवारी, रुक्मा नेगी और चंद्रकला खंडूड़ी आदि मौजूद थे। संचालन पीस पब्लिक स्कूल की उप प्रधानाचार्य शशि देवली ने किया।