फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Make available the list of fire equipment of big companies

Chamoli News: बड़ी कंपनियों के फायर उपकरणों की सूची कराएं उपलब्ध

Tue, 17 Feb 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 17 Feb 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Make available the list of fire equipment of big companies
बुधवार को होने वाले वनाग्नि मॉकड्रिल के संबंध में डीएम ने ली बैठक
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में वनाग्नि रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी को निर्देशित किया गया कि जिले में संचालित सभी बड़ी कंपनियों के अग्नि सुरक्षा उपकरणों की सूची जल्द उपलब्ध कराई जाए। गर्मियों में वनाग्नि को रोकने के लिए बुधवार को गोपेश्वर में मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि मॉकड्रिल का स्ट्रेचिंग एरिया पुलिस लाइन गोपेवश्वर बनाया गया है। संबंधित विभाग अपने-अपने मैन पावर सहित सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में उपस्थित होंगे। वनाग्नि संबंधी क्षेत्र चमोली व गोपेश्वर दो जगह पर रहेंगे। बैठक में डीएम ने आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में संचालित बड़ी कंपनियां जिसमें टीएचडीसी, यूजेवीएनएल, एनटीपीसी, जेपी सहित अन्य कंपनियों में जांच करें कि वे आपदा उपकरणों से अपडेट हैं या नहीं, इसकी सूची भी उपलब्ध कराएं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed