फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Main accused of cyber fraud arrested from Visakhapatnam

Chamoli News: साइबर ठगी का मुख्य आरोपी विशाखापटनम से गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2024 10:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 08 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Main accused of cyber fraud arrested from Visakhapatnam
गोपेश्वर। सेना के अधिकारी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
विज्ञापन


नंदानगर थानाध्यक्ष संजय सिंह नेगी ने बताया कि सेना के एक अधिकारी ने ज्योतिर्मठ कोतवाली में 16 अगस्त 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा था कि एक व्यक्ति ने मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसके साथ दो लाख 70 हजार 303 रुपये की धोखाधड़ी कर दी है। पुलिस ने जांच के बाद 19 मार्च को केरल के कोठमांगलम क्षेत्र से बी. मानिकंदन को गिरफ्तार किया लेकिन मामले का मुख्य आरोपी आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लगातार नाम व जगह बदल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने विशाखापटनम में कई दिनों तक प्रवास किया। स्थानीय पुलिस से संपर्क कर क्षेत्र की जानकारी जुटाई और एसओजी और साइबर सेल की मदद से तीन दिसंबर को आरोपी कारी सुरेश (38) निवासी विशाखापटनम आंध्र प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आरोपी के पास से एक मोबाइल मिला, जिसमें आरोपी ने कई व्हाट्स एप ग्रुप बना रखे हैं। वह लोगों को ऑनलाइन नौकरी लगाने, शादी के लिए लड़का-लड़की ढूंढने, आधार कार्ड, पैन कार्ड वेरिफाई करवाने, ऑनलाइन शेयर मार्केट में फर्जी वेबसाइट बनाकर पैसा लगवाने, साइबर अरेस्ट कर लिंक व ओटीपी भेजकर लोगों से धोखाधड़ी करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed