{"_id":"667ebb6d96b272b0280a0e20","slug":"maa-nanda-devi-bharkot-fair-will-be-held-from-11th-july-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-106787-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मां नंदा देवी भारकोट मेला 11 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मां नंदा देवी भारकोट मेला 11 जुलाई से
Fri, 28 Jun 2024 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़ के भारकोट नंदा देवी मंदिर में बैठक के दौरान ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक।
फोटो
नारायणबगड़। कड़ाकोट पट्टी की ईष्ट देवी मां नंदा देवी भारकोट बार मेला 11 जुलाई से होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव के लिए सभी गांवों के लोगों ने सहयोग की बात कही।
मेले के आयोजन को लेकर हुई बैठक में मेले के संरक्षक तथा भंगोटा के ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि प्रति वर्ष मेले में लोगों की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए इस बार मेले की अवधि को पांच दिवसीय रखा गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मेले में महिला मंगल दल/युवक मंगल दलों को आमंत्रित किया है। बताया कि 11 से 15 जुलाई तक होने वाले मां नंदा देवी के इस मेले में कड़ाकोट पट्टी के सभी गांवों के लोग शामिल होते हैं। पांच दिवसीय मेले के दौरान जागर गीतों की धूम रहती है। बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह, मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जोशी, मेला संयोजक अवतार सिंह और महिपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, मोहन सिंह, मनभर सिंह, स्वरूप सिंह, प्रधान रेंस पूरन सिंह बुटोला, भगवती प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद