फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lord Ghantakarna visited Badrinath and Kuber

भगवान घंटाकर्ण ने बदरीनाथ और कुबेर के किए दर्शन

Fri, 25 Jun 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Lord Ghantakarna visited Badrinath and Kuber
पांडुकेश्वर के आराध्य देवता भगवान घंटाकर्ण की दिवारा यात्रा यज्ञ अनुष्ठान के साथ संपन्न हो गई। इसी के साथ पिछले एक माह से क्षेत्र में चल रहा धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हो गया है। शुक्रवार को भगवान घंटाकर्ण ने बदरीनाथ और कुबेर भगवान के दर्शन किए और भक्तों को आशीर्वाद देने के बाद अपने मंदिर में विराजमान हो गए।
विज्ञापन

भगवान घंटाकर्ण की दिवारा यात्रा 12 सालों में महाकुंभ मेले के बाद आयोजित की जाती है। शुक्रवार को भक्तों ने भगवान घंटाकर्ण की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिवारा यात्रा का व्यापक स्तर पर आयोजन नहीं किया गया। ग्रामीण रामनारायण भंडारी ने बताया कि यात्रा के दौरान भगवान घंटाकर्ण ने बदरीनाथ धाम के बसुधारा तक क्षेत्र भ्रमण कर पवित्र स्नान किया। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम और बामणी गांव में कुबेर भगवान के दर्शन भी किए। वापसी के बाद घंटाकर्ण मंदिर में जांती मेले का सूक्ष्म रूप से आयोजन हुआ और भगवान घंटाकर्ण ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसी के साथ भगवान घंटाकर्ण की दिवारा यात्रा संपन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed