फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lonivi gave notice to remove shops

सिमली में पुल निर्माण को पहुंचे मजदूर, लोगों की उम्मीद जगी

Mon, 26 Oct 2020 07:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Lonivi gave notice to remove shops
सिमली में मोटर पुल निर्माण में आ रही दुकानों के मालिकों को लोनिवि ने नोटिस जारी कर दुकानें हटाने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि अगर 30 अक्तूबर तक चिह्नित दुकानें नहीं हटाई गईं तो जेसीबी लगाकर दुकानें हटाई जाएंगी।
विज्ञापन

सिमली में पिंडर नदी पर पैदल पुल के पास चार सालों से मोटर पुल का काम चल रहा है। लोनिवि ने पुल के दोनों तरफ पिलर खड़े कर दिए हैं, लेकिन आठ महीनों से काम बंद पड़ा है। पुल निर्माण को लेकर उक्रांद और लोगों ने उपवास भी किया था तब पुल जल्द निर्माण के लिए आश्वासन भी मिला था। ठेकेदार संजय कंडारी ने बताया कि पुल पर आगे का काम शुरू करने के लिए मजदूर पहुंच गए हैं, लेकिन संकरी सड़क होने के कारण पुल की सामग्री और गार्डरों को रखने के लिए जगह नहीं है। इसके लिए आसपास की चिह्नित दुकानों को हटाना होना। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि दुकान मालिकों को चार महीने पहले मुआवजा दिया जा चुका है। इसके बाद भी अभी तक दुकानें खाली नहीं की हैं। विभाग ने दोबारा दुकानों को खाली कराने के लिए नोटिस भेज दिया है। अगर 30 अक्तूबर तक चिह्नित दुकानें नहीं हटाई गईं तो एसडीएम के निर्देशानुसार जेसीबी लगाकर दुकानें हटाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed