{"_id":"5db071468ebc3e013202b0b7","slug":"local-products-will-be-sold-in-sunday-market-gopeshwar-news-drn323833223","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे मार्केट में बिकेंगे स्थानीय उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे मार्केट में बिकेंगे स्थानीय उत्पाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए जल्द संडे मार्केट शुरू किया जाएगा। संडे मार्केट के लिए बुधवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया और नगर पालिका के ईओ अनिल पंत के साथ गोपेश्वर नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर पालिका के वाहन पार्किंग स्थल पर संडे मार्केट संचालित करने का निर्णय लिया गया।
जिलाधिकारी की पहल पर जिले में स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए संडे मार्केट लगाया जाएगा। संडे मार्केट के माध्यम से स्थानीय काश्तकारों के उत्पाद आलू, राजमा, चौलाई, मंडुवा, मटर, सेब, बंद गोभी, फूल गोभी, मिर्च, अदरक, लहसुन आदि उत्पाद ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। जोशीमठ और कर्णप्रयाग में भी संडे मार्केट शुरू करने की पहल की जा रही है। इस दौरान डीएम ने गोपेश्वर नगर क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को गोपेश्वर मुख्य बाजार सहित नगर के सभी पार्क स्थलों के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए।