फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Local artists staged Ramman in Delhi

दिल्ली में स्थानीय कलाकारों ने किया रम्माण का मंचन

Fri, 25 Mar 2022 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Local artists staged Ramman in Delhi
दिल्ली में आयोजित रम्माण नृत्य नाटिका में नृत्य करते कलाकार। - फोटो : GOPESHWAR
विकास खंड जोशीमठ के सलूड़ डुंगरा में होने वाला प्रसिद्ध व विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण ( रामायण का मुखौटा नृत्य) का दिल्ली में शानदार मंचन किया गया। संस्कृति मंत्रालय के निमंत्रण पर रम्माण के स्थानीय कलाकारों ने दिल्ली पहुंचकर रम्माण का मंचन किया। इस मुखौटा नृत्य नाटिका को देखने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली के साथ ही प्रवासी लोग भी पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

रम्माण के संयोजक डा. कुशल भंडारी ने बताया कि संस्कृत मंत्रालय के बुलावे पर रम्माण के 18 सदस्यीय कलाकारों की टीम दिल्ली गई थी। बीते बुधवार को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधिष्ठान संगीत नाटक अकादमी रविंद्रालय दिल्ली में इस विश्व धरोहर का भव्य प्रस्तुतिकरण किया गया। इस प्रस्तुतिकरण को देखने के लिए दिल्ली में रहने वाले क्षेत्रीय प्रवासियों ने अकादमी में आकर रम्माण का दीदार कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। दिल्ली गए कलाकारों में टीम संयोजक डा. कुशल भंडारी, हीरा सिंह, रविंद्र सिंह, कृष्ण सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, भगत सिंह, विक्रम सिंह, देवेंद्र सिंह, पुष्कर लाल, प्रदीप सिंह, कपिल सिंह, अखिलेश, पंकज लाल, दिनेश सिंह, देवेंद्र सिंह और जगदीश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed