फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Livelihood development training given to women

Chamoli News: महिलाओं को दिया आजीविका विकास का प्रशिक्षण

Thu, 11 Jan 2024 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 11 Jan 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
Livelihood development training given to women
आदिबदरी। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, केंद्र सरकार एवं वैभव लक्ष्मी लोक समवृद्धि संस्था, नैनीताल की ओर से महिलाओं की व्यवसायिक सुरक्षा और सतत आजीविका विकास के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कर्णप्रयाग ब्लॉक के तोप गांव में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ उत्तराखंड जलागम परिषद के उपाध्यक्ष रमेश सिंह गड़िया ने किया। प्रशिक्षण में 27 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि महिलाओं को अपनी आजीविका संवर्धन के लिए हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखना होगा। महिलाओं ने बताया कि वह बेकरी संचालन, जूस और अचार बनाने समेत कई काम कर रही हैं। विशेषज्ञों ने इस कार्य के प्रचार-प्रसार के तरीके बताए। प्रशिक्षण में परियोजना समन्वयक हेमा हयांकी, सौरभ जोशी, महेंद्र सिंह, सोहन सिंह समेत नागराज, कुलदेवी, लाटू देवता, नारी शक्ति, भैरवनाथ, जय मां भगवती स्वयं सहायता समूहों के लोग उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed