फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Literary creation is the best act of human life'

फोटो--साहित्स सृजन मानव जीवन का सर्वश्रेष्ठ कर्म

Sun, 10 Apr 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
'Literary creation is the best act of human life'
कलम क्रांति मंच और हिंदी साहित्य भारती चमोली से जुड़ी कवियत्री रोशनी पोखरियाल के काव्य संग्रह ‘पृथ्वी सगंधा’ का रविवार को नगर पंचायत नंदप्रयाग के सभागार में विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार व छंदकार अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि साहित्य सृजन करना मानव जीवन का सर्वश्रेष्ठ कर्म है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष डा. कविता भट्ट ने कहा कि महिला लेखकों की ओर से साहित्य सृजन नई उम्मीदों को पंख लगा रहा है। हिंदी साहित्य भारती के चमोली जिलाध्यक्ष भगत सिंह राणा ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए कहा कि आज के दौर में छंदों में रचना करना आसान काम नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने किया। इस दौरान कलम क्रांति की संस्थापिका शशि देवली, दीपक सती, ज्योति बिष्ट, नीलम डिमरी, संगीता बहुगुणा, रोशनी पोखरियाल, बृजेश रावत, प्रीति अग्रवाल, विनीता भट्ट, सन्नो देवी, वंदना मैंदोली आदि ने कविता पाठ किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed