{"_id":"68da90f04f5d1e8e260e92c7","slug":"leopard-killed-the-calf-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-118168-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गुलदार ने बछिया को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गुलदार ने बछिया को मार डाला
Mon, 29 Sep 2025 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 29 Sep 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण। विकासखंड के दूरस्थ गांव रोहिड़ा में गोशाला के बाहर बंधी बछिया को गुलदार ने मार डाला। पशुपालक प्रताप सिंह बिष्ट ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने की मांग की। वहीं रेंजर प्रदीप गौड़ ने कहा कि विभागीय कर्मी को मौके पर जाकर जांच आख्या प्रस्तुत करने के लिए कह दिया गया है। पशुपालक को तय मानकों के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
मनरेगा संगठन छह को सीएम आवास करेंगे कूच
कर्णप्रयाग। चमोली जिला मनरेगा संगठन के कर्मी 6 अक्तूबर को सीएम आवास कूच करेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष उदयभान ने बताया कि लंबे समय से मनरेगा योजना में कर्मी काम कर रहे हैं लेकिन कर्मियों के नियमितीकरण सहित अन्य मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 6 अक्तूबर को चमोली जिले में कार्यरत मनरेगा कर्मी देहरादून जाकर सीएम आवास कूच में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए कर्मियों ने एक दिन का अवकाश मांगा है। संवाद