{"_id":"56eeaa594f1c1bbe34f14de9","slug":"latu-temple-portal-will-open-on-april-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 अप्रैल को खुलेंगे लाटू मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 अप्रैल को खुलेंगे लाटू मंदिर के कपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Sun, 20 Mar 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक एवं पर्यटन स्थल वाण लाटू धाम मंदिर के कपाट 21 अप्रैल को खोले जाएंगे। हर साल वैशाख पूर्णिमा को खुलने वाले लाटू मंदिर के कपाटोद्घाटन को भव्य धार्मिक समारोह के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
आयोजन सफल बनाने के लिए आयोजित पुरोहितों, पुजारियों और ग्रामीणों की बैठक में निर्णय लिया कि कपाटोद्घाटन में सीएम सहित अन्य राजनेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। पुजारी खीम सिंह ने बताया कि लाटू देवता मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। यहां हर साल मंदिर के कपाटोद्घाटन के समय गढ़वाल और कुमाऊं से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
इस बार इस समारोह को और भव्य तरीके से मनाने का निर्णय ग्रामीणों ने लिया। बैठक में हरिदत्त कुनियाल, उमेश कुनियाल, रमेश चंद्र, प्रधान खीमी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह पहाड़ी, काम सिंह, पान सिंह, गणेशी देवी, धामती देवी, देवेंद्र, कृष्णा, भरत आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन