फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: Late night unknown people broke the ongoing construction construction on disputed land

Chamoli: देर रात अज्ञात लोगों ने विवादास्पद भूमि पर चल रहे निर्माण तोड़े, क्षेत्र में गरमाया माहौल

Fri, 16 Dec 2022 12:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2022 12:55 AM IST
सार

नंदानगर बाजार के समीप एक भूमि पर पिछले करीब दो दशकों से विवाद चला आ रहा है। एक समुदाय विशेष की ओर से इस भूमि पर प्रार्थना स्थल बनाने का प्रयास किया था। तब विरोध के बाद प्रशासन की मध्यस्थता में कार्य रोक लिया गया था।

विज्ञापन
Chamoli: Late night unknown people broke the ongoing construction construction on disputed land
निर्माण तोड़ा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

विवादास्पद भूमि पर निर्माण को लेकर क्षेत्र में फिर तनातनी का माहौल बन गया है। बुधवार को देर रात विवादास्पद भूमि में चल रहे निर्माण को कुछ लोगों ने तोड़ दिया। प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन


नंदानगर बाजार के समीप एक भूमि पर पिछले करीब दो दशकों से विवाद चला आ रहा है। एक समुदाय विशेष की ओर से इस भूमि पर प्रार्थना स्थल बनाने का प्रयास किया था। तब विरोध के बाद प्रशासन की मध्यस्थता में कार्य रोक लिया गया था। इसी विवादास्पद भूमि के समीप पिछले एक महीने से निर्माण कार्य चल रहा था। सोशल मीडिया के साथ ही लोगों के बीच यह सुगबुगाहट होने लगी कि यहां प्रार्थना स्थल का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार रात को कुछ अज्ञात लोगों की ओर से मौके पर जाकर निर्माण को तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि आधी निर्मित दीवारों को तोड़ने के साथ ही निर्माण स्थल पर रखे सामान को भी आग के हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रात को नंदानगर चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मौके पर कोई मौजूद नहीं था। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवादास्पद भूमि की नपाई कराई जा रही है। मामले को देखते हुए बृहस्पतिवार को दोपहर तक क्षेत्र में पीएसी की तैनाती भी की गई। इधर, एसडीएम दीपक सैनी ने कहा कि नंदानगर में शांति व्यवस्था है। संबंधित मामले में भूमि दस्तावेजों सहित निर्माण की जांच की जा रही है।


चमोली के कोतवाल कुलदीप सिंह रावत, तहसीलदार धीरज सिंह राणा और नायब तहसीलदार राकेश चंद्र देवली ने बताया कि समुदाय विशेष को विवादास्पद भूमि पर कोई भी नया निर्माण न करने की हिदायत दी गई है। स्थानीय लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed