फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Last rites performed with military honors

सैन्य सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

Thu, 21 Jan 2021 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Last rites performed with military honors
नायब सूबेदार स्व. रविंद्र सिंह नेगी (फाइल फोटो) - फोटो : KARNPRYAG
गैरसैंण ब्लॉक के मालई गांव निवासी नायब सूबेदार रविंद्र सिंह नेगी का कर्णप्रयाग संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वे आसाम राइफल में तैनात थे और 18 जनवरी को मणिपुर में एक दुर्घटना में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आसाम राइफल और आईटीबीपी के अधिकारी नायब सूबेदार रविंद्र सिंह नेगी (50) का पार्थिव शरीर लेकर उनके पैतृक गांव मालई पहुंचे तो परिजन और ग्रामीण सैनिक के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोने लगे। इसके बाद उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने भारत माता की जय और रविंद्र सिंह नेगी अमर रहे... के नारों के साथ सैनिक को नम आंखों से विदाई दी। अपराह्न करीब तीन बजे कर्णप्रयाग में संगम पर उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने रविंद्र सिंह नेगी को मातमी धुन के साथ सलामी दी। सामाजिक कार्यकर्ता भुवन नौटियाल ने बताया कि रविंद्र सिंह नेगी चार भाई बहनों में सबसे बड़े थे और आसाम राइफल में तैनात थे। उनकी नियुक्ति 4 अप्रैल 1995 में आसाम राइफल की 13वीं यूनिट में क्लर्क के पद पर हुई। वे अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए। नायब तहसीलदार मानवेंद्र बर्तवाल, पटवारी हरीश पोखरियाल, प्रधान ताजवर सिंह, बलबीर नेगी, त्रिलोक सिंह, गोविंद सिंह, मोहन सिंह, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, अवतार सिंह, बीरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, मनोज सिंह, जगदीश प्रसाद, केदारदत्त, जगदीश लाल, भरत सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कर्णप्रयाग में संगम पर नायब सूबेदार रविंद्र सिंह नेगी को अंतिम सलामी देते जवान।

कर्णप्रयाग में संगम पर नायब सूबेदार रविंद्र सिंह नेगी को अंतिम सलामी देते जवान।- फोटो : KARNPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed