फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Landslides stopped for three years, now they have started again in Lambagad

Chamoli News: तीन साल तक थमा अब फिर होने लगा लामबगड़ में भूस्खलन

Thu, 24 Jul 2025 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 24 Jul 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Landslides stopped for three years, now they have started again in Lambagad
फोटो
विज्ञापन

बीआरओ ने शुरू किया ट्रीटमेंट
भूस्खलन वाली चट्टान से बोल्डर और मलबा हटाना किया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन क्षेत्र लामबगड़ में तीन साल बाद फिर से भूस्खलन सक्रिय हो गया है। यहां चट्टान से बोल्डर छिटककर हाईवे पर गिर रहे हैं। हिल साइड निर्मित दीवार भी कई जगहों पर ध्वस्त हो गई है। अब सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने फिर से भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है। भूस्खलन वाली चट्टान के शीर्ष भाग पर दो पोकलेन मशीन भेजी गई हैं जो बोल्डर और मलबे को हटाने में जुट गई हैं।

लामबगड़ में बार-बार भूस्खलन होने से कई बार बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा बाधित रही। इसके अलावा चीन सीमा क्षेत्र में सेना की आवाजाही भी बाधित हुई जिसे देखते हुए वर्ष 2015 में इसका ट्रीटमेंट शुरू हुआ। अलकनंदा किनारे से करीब 120 मीटर लंबी नई सड़क का निर्माण किया गया जबकि भूस्खलन वाली चट्टान के बाहर से दीवार निर्माण किया गया है। तीन वर्षों तक यहां वाहनों की आवाजाही सुगमता से हुई लेकिन अब फिर से यहां भूस्खलन सक्रिय हो गया है। अब बीआरओ ने फिर से भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है। बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र का स्थायी उपचार कर दिया गया था। हाईवे चौड़ा होने के कारण वाहनों की आवाजाही तो नहीं रुक रही है लेकिन अब बोल्डर छिटककर हाईवे पर गिर रहे हैं। इसका ट्रीटमेंट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed