फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Landslide in Lvani village due to erosion of Ghat Gadere, cracks in houses

Chamoli News: घट गदेरे के कटाव से ल्वाणी गांव में भूस्खलन, मकानों में आईं दरारें

Thu, 29 Aug 2024 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 29 Aug 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Landslide in Lvani village due to erosion of Ghat Gadere, cracks in houses
फोटो
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र का सर्वे कर दस दिन में डीपीआर तैयार करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ल्वाणी के नीचे घट गदेरे से हो रहे कटाव के कारण डेढ़ दशक पुराना भूस्खलन और भू-धंसाव फिर शुरू हो गया है। भूस्खलन से यहां मकानों में दरारें आने लगी हैं और कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। यह बातें ल्वाणी के ग्राम प्रधान ने बैठक में कही। उन्होंने भूस्खलन और भू-धंसाव रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की।

बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख डाॅ. दर्शन दानू, सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में ग्राम प्रधान प्रद्युमन बिष्ट ने बताया कि गांव से डेढ़ सौ मीटर नीचे हो रहे भूस्खलन से मकानों में दरारें आने लगी हैं। घट गदेरे से लगातार कटाव हो रहा है। उन्होंने घट गदेरे के ट्रीटमेंट की मांग उठाई। ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने सिंचाई विभाग के ईई को भूस्खलन क्षेत्र का सर्वे कर दस दिन में डीपीआर तैयार करने को कहा। साथ ही राजस्व विभाग से मुआवजे की कार्रवाई व एनपीसीसी को ल्वाणी-ईजरपाट सड़क खोलने को कहा। बैठक में बीडीसी सदस्य प्रताप राम, सिंचाई विभाग के ईई परशुराम चमोला, सहायक अभियंता राजकुमार चौधरी, राजस्व उप निरीक्षक हरीश पोखरियाल, नरेंद्र बिष्ट और मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed