{"_id":"689c7fcf19cd1dd8b108baa9","slug":"lambagads-mamand-supported-the-movement-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-114176-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आंदोलन को लामबगड़ की ममंद ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आंदोलन को लामबगड़ की ममंद ने दिया समर्थन
Wed, 13 Aug 2025 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 13 Aug 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो--
बदरीनाथ। मास्टर प्लान से प्रभावित परिवारों की पुनर्वास नीति स्पष्ट करने समेत कई मांगों के संबंध में बदरीनाथ धाम में चल रहे आंदोलन में लामबगड़ महिला मंगल दल की महिलाएं भी शामिल हो गई हैं। बुधवार को महिलाओं ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
महिला मंगल दल अध्यक्ष गीता चौहान ने कहा कि धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों से पूरा क्षेत्र प्रभावित है। लामबगड़ की महिलाएं इस आंदोलन में अपना पूरा योगदान देंगी। इस दौरान शर्मिला चौहान, पिंकी चौहान सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। बदरीश संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से बदरीनाथ में यात्रियों की सीमित संख्या को समाप्त करने, बदरीनाथ, माणा व बामणी को प्राधिकरण से मुक्त करने, मास्टर प्लान से प्रभावित परिवारों की पुनर्वास नीति स्पष्ट करने सहित कई मांगों के संबंध में आंदोलन चल रहा है। संवाद