फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lal Laxman Singh of Gairsain Farkande martyred

Chamoli News: गैरसैंण फरकंडे के लाल लक्ष्मण सिंह हुए शहीद

Fri, 25 Aug 2023 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
Lal Laxman Singh of Gairsain Farkande martyred
फोटो
विज्ञापन

गैरसैंण। तहसील क्षेत्र के फरकंडे तल्ली गांव निवासी लक्ष्मण सिंह उम्र 32 पुत्र धनसिंह सेना में प्रशिक्षण के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए हैं। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया जहां चौंरीघाट पर सैन्य सम्मान के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।

20 गढ़वाल राईफल के नायक लक्ष्मण सिंह पंजाब के भटिंडा में तैनात थे। वह सैन्य प्रशिक्षण के लिए राजस्थान गए हुए थे, जहां उनका दुर्घटनावश गोली लगने के बाद इलाज के दौरान 23 अगस्त को निधन हो गया था। सेना के वाहन से उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव फरकंडे तल्ली पहुंचते ही शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। गांव में शहीद के परिजनों व रिश्ते-नातेदारों व ग्रामीणों ने रोते-बिलखते उनके अंतिम दर्शन किए। शहीद नायक लक्ष्मण सिंह अपनी पीछे परिवार में पत्नी व दो बच्चे, माता-पिता व सेना में सेवारत बड़े भाई को रोता बिलखता छोड़ गए। शहीद को ब्लॉक प्रमुख शशि सौरियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा फनियाल, नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत, पीजी कॉलेज के प्राचार्य केएन बरमोला, एम जुयाल, हिम्मत फनियाल आदि ने श्रद्धाजंलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed