{"_id":"570bd83c4f1c1bc1434a6b4b","slug":"kishan-reshma-songs-and-dance-to-viewers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशन और रेशमा के गीतों पर थिरकते रहे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशन और रेशमा के गीतों पर थिरकते रहे दर्शक
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
वसंतउत्सव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय वसंतोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक किशन महिपाल और जौनसारी गायिका रेशमा शाह के नाम रही। किशन महिपाल के गीतों पर दर्शन देर रात तक पांडाल में थिरकते रहे।
विज्ञापन
पुलिस मैदान में चल रहे वसंतोत्सव में गायककार किशन महिपाल ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कृष्णा, हरे कृष्णा... से की। इसके बाद किशन ने फ्युंलड़िया त्वे देखिक औंदु यु मन मां, तेरो मेरो साथ छयो पैला जनम मां..., ओ भाना रंगिली भाना..., स्याली बंपाली, त्वे मिलण औलू है स्याली नीती, गमशाली..., लंय्या फुल्यां पंय्या जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। गायिका रेशमा शाह के आफु तें सजाई मां, मेहंदी मेरे हथड्यूं... गीत ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुुुभारंभ नगर पंचायत कर्णप्रयाग और गौचर के अध्यक्ष मुकेश नेगी और सुभाष गैरोला ने किया। सोमवार को आयोजित विद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया, जिसमें जीजीआईसी गोपेश्वर और पीस पब्लिक स्कूल प्रथम रहे।
विज्ञापन
राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ व सुबोध प्रेम विद्या मंदिर क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर नंदन टकोला, नंदन बिष्ट, युद्धवीर बर्त्वाल, डा. योगेश धस्माना और सुरेश डिमरी आदि मौजूद थे।