फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   khushi in science and Shreyansh in math won

विज्ञान में खुशी और गणित में श्रेयांश ने मारी बाजी

Wed, 12 Feb 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
khushi in science and Shreyansh in math won
विज्ञान में खुशी और गणित में श्रेयांश ने मारी बाजी
विज्ञापन

विज्ञान व गणित दिवस पर हुई प्रतियोगिता, 26 टीमों ने किया प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
गोपेश्वर। जिला बाल विज्ञान व प्रौद्योगिकी की ओर से राइंका टंगसा में गणित व विज्ञान दिवस पर क्विज एवं व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की 26 टीमों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान में खुशी और गणित में श्रेयांश प्रथम रहे।
जिला समन्वयक राजेंद्र प्रसाद थपलियाल ने बताया कि विज्ञान व्याख्यान में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर की खुशी प्रथम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोगड़ी-कांडई की अनामिका ने द्वितीय और सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर के हिमांशु नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित प्रतियोगिता में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर के श्रेयांश कांडपाल ने प्रथम, राइंका बछेर के चेतन सिंह ने द्वितीय और राइंका टंगसा की निकिता ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में करन सिंह (राइंका गोपेश्वर), मधु (टंगसा) व सौरभ (बछेर), गणित क्विज में श्रेयांश कांडपाल (एसपीवीएम गोपेश्वर), चेतन सिंह (बछेर) व प्रवीण नेगी (राइंका गोपेश्वर) ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डीएल टम्टा, प्रधानाचार्य डीएल भारती, वाईएस चौहान, जिला अकादमिक समन्वयक एनएस रावत, जिला सह समन्वयक डा. पीपी पुरोहित, संजय पुरोहित, देवेंद्र सिंह गुसांई, आरएस रावत, पीएल बैच्छवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed