फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Khainuri XI won the tournament by defeating Lasi

खैनुरी एकादश ने लासी को हराकर जीता टूर्नामेंट

Fri, 29 Jan 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Khainuri XI won the tournament by defeating Lasi
गोपेश्वर के समीप लासी में एलपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की उप विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट करते जनप्रत? - फोटो : GOPESHWAR
लासी प्रीमियम लीग (एलपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में खैनुरी एकादश की टीम ने क्रिकेट क्लब लासी की टीम को 30 रन से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, दशोली ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि मनोज कुमार और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाटुला वार्ड देवेंद्र सिंह नेगी ने विजेता टीम को 51500 की नकद राशि व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 25500 की नकद धनराशि व ट्रॉफी भेेंट की।
विज्ञापन

शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर खैनुरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 156 रन जोड़े। जवाब में खेलने उतरी लासी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ही सिमट गई। इस तरह खैनुरी की टीम ने 30 रन से जीत हासिल की। 59 रन और एक विकेट चटकाने पर सूरज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि खिलाड़ी कमल पंवार को मैन ऑफ द सीरिज, सूरज को बेस्ट बेट्समैन व दीपक तिरोसी को बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया। टूर्नामेंट के आयोजक ग्राम प्रधान नयन सिंह कुंवर ने बताया कि टूर्नामेंट स्व. शिवराज सिंह और स्व. भरत सिंह कुंवर की याद में आयोजित किया गया। इस मौके पर दिग्पाल कुंवर, राजन, राजेंद्र सिंह, चंदन सिंह, धन सिंह, लखपत सिंह और अंशुल कुंवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed