फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kedarnath Wildlife Division removed encroachment from Panar Bugyal

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने पनार बुग्याल से हटाया अतिक्रमण

Sat, 21 Aug 2021 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Wildlife Division removed encroachment from Panar Bugyal
रुद्रनाथ ट्रैक पर स्थित पनार बुग्याल में हुए अतिक्रमण को हटाने के बाद अब इस तरह दिख रहा बुग्याल। - फोटो : GOPESHWAR
बुग्यालों के बीच स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के पैदल ट्रेक पर पनार बुग्याल को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने अतिक्रमण मुक्त कर दिया है। साथ ही पशुओं की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। अतिक्रमण हटने के बाद अब पनार बुग्याल में दूर-दूर तक हरियाली नजर आ रही है।
विज्ञापन

चमोली जनपद में समुद्र तल से 11808 फीट की ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ मंदिर स्थित है। मंदिर परिसर के करीब 50 मीटर क्षेत्र में हक-हकूकधारियों के अस्थाई निर्माण हैं, जो तीर्थयात्रियों को रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। जबकि पुंग और ल्वींठी बुग्याल में भी ग्रामीणों की छानियां (कच्चे मकान) हैं। पनार बुग्याल में कुछ लोगों द्वारा स्थाई निर्माण किया गया था, जिससे बुग्याल को नुकसान हो रहा था। घोड़े-खच्चरों और पशुओं की आवाजाही से बुग्याल कीचड़ में तब्दील हो रहे थे। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि पनार बुग्याल में कुछ लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा लिया है। साथ ही पशुओं की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने रुद्रनाथ पैदल ट्रेक की साफ-सफाई का जिम्मा ईडीसी (ईको विकास समिति) को सौंपने की योजना है। ग्रामीणों की एक समिति बनाई जाएगी, जो यात्रा मार्ग की साफ-सफाई करेगी। चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर सगर गांव से मंदिर के लिए करीब 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed