फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Kedar Singh Rawat' award to Kalavati

कलावती को ‘केदार सिंह रावत’ पुरस्कार

Tue, 10 Dec 2019 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
'Kedar Singh Rawat' award to Kalavati
स्व. श्यामा देवी स्मृति पर्यावरण व्याख्यान में पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ‘केदार सिंह रावत’ पुरस्कार इस साल बछेर गांव की ममंद अध्यक्ष कलावती देवी को दिया गया। यह पुरस्कार हर साल चिपको आंदोलनकारी केदार सिंह रावत की स्मृति में चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण विकास केंद्र की ओर से दिया जाता है।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के हॉल में आयोजित व्याख्यान में पर्यावरण विकास केंद्र के समन्वयक विनय सेमवाल ने बताया कि श्यामा देवी और केदार सिंह रावत आजीवन पर्यावरण के लिए काम करते रहे। इस पुरस्कार को वर्ष 2014 से दिया जाता है। पुरस्कार संचालन के लिए केंद्र के प्रबंध न्यासी की अध्यक्षता में समिति गठित है। पुरस्कार स्वरूप प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिह्न और 21 हजार रुपये धनराशि दी जाती है। श्यामा देवी पर्यावरण व्याख्यान में एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि के स्टडीज ऑफ मैनेजमेंट के डीन प्रो. एससी बागड़ी ने छात्र-छात्राओं को सफलता के गुर बताए। उन्होंने कहा कि हमेशा अपने उद्देश्य पर फोकस रखना चाहिए। वही प्रोफेशन अपनाना चाहिए जो मन चाहता हो। उन्होंने अच्छे दोस्त बनाना, प्रश्न करना, पढ़ने की आदत बनाना, समय मैनेजमेंट आदि को स्लाइड शो के जरिए बताया। व्याख्यान का संचालन भू-विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अरविंद भट्ट ने किया। कार्यक्रम में वयोवृद्ध समाज सेवी सुरेंद्र सिंह लिंगवाल, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, प्रेम बल्लभ भट्ट, राजपाल बिष्ट, प्रभारी प्रधानाचार्य डा. वीसी शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed