{"_id":"6ac22fb179526da60f087719","slug":"kartik-secured-the-first-position-in-the-extempore-speech-competition-at-the-state-level-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121258-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आशुभाषण में कार्तिक प्रदेश में रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आशुभाषण में कार्तिक प्रदेश में रहे प्रथम
Sun, 04 Oct 2026 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 04 Oct 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। खटीमा के रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में श्रीरामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर के दसवीं के छात्र कार्तिक तिवारी ने आशुभाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड की ओर से आयोजित महोत्सव में प्रदेशभर के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्तिक ने तात्कालिक विषय पर बेबाक वाकपटुता, सामान्य ज्ञान और तार्किक शैली से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। कार्तिक ने सफलता का श्रेय दैनिक समाचार पत्र पढ़ने, ज्ञानवर्धक पुस्तकों के अध्ययन और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। इससे पहले 14 सितंबर को भाषा दिवस पर आयोजित गढ़वाली कविता प्रतियोगिता में भी कार्तिक प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। संवाद