फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Karnprayag-Almora highway remained closed for 15 hours due to rock fall

चट्टान गिरने से कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा हाईवे 15 घंटे बंद रहा

Mon, 10 Jan 2022 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Karnprayag-Almora highway remained closed for 15 hours due to rock fall
कर्णप्रयाग-अल्मोडा हाईवे पर चट्टान गिरने से हाईवे करीब 15 घंटे तक बंद रहा। हाईवे बंद होने से सोमवार सुबह चार बजे से ही कई वाहन यहां पर फंसे रहे। हाईवे खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार रात आठ बजे कुलसारी के पास मल्यौ पहाड़ में हाइवे पर चट्टान टूटकर गिरने से हाईवे आवाजाही के लिए बंद हो गया था। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे सीमा सड़क संगठन ने जेसीबी से मलबा हटाकर हाईवे यातायात के लिए बहाल किया। वहीं, थराली-देवाल मार्ग पर सौगांव के पास चीड़ का पेड़ गिरने के बाद सड़क बंद हो गई। लोनिवि ने जेसीबी ने पेड़ हटाकर सड़क खुलवाई। वहीं तलवाड़ी-सेरा विजयपुर, कुलसारी-झिंझोली, कुलसारी-रेई, देवाल-चोटिंग, नंदकेशरी-जौला, ग्वालदम-चिडंगा सड़कें बंद हैं। इन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। लोनिवि के सहायक अभियंता धर्मेंद्र रावत ने कहा कि सड़कों से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। जल्द सड़क खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed