Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Karnaprayag's Kaleshwar gets bus service before rail

Chamoli News: कर्णप्रयाग के कालेश्वर को रेल से पहले बस सेवा की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Karnaprayag's Kaleshwar gets bus service before rail
कर्णप्रयाग। विकासखंड के कालेश्वर को रेललाइन से पहले बस सेवा की सौगात मिली है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने कालेश्वर से दिल्ली के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। सुबह 9:30 बजे कालेश्वर से दिल्ली के लिए रोडवेज की बस रवाना होगी। जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

ऋशिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का अंतिम स्टेशन सिवाई गांव है। सिवाई और कालेश्वर अलकनंदा के आर-पार हैं। यहां बना पुल कालेश्वर और सिवाई को जोड़ता है। ऐसे में रेललाइन का लाभ सिवाई के साथ ही कालेश्वर को मिलेगा। रेललाइन से पहले यहां के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने बस सेवा की सौगात दी है। निगम में पूर्व में दिल्ली से कर्णप्रयाग की बस सेवा का विस्तार अब कालेश्वर तक कर दिया है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह से यह बस कालेश्वर तक जाने लगी है। इस सेवा के तहत निगम ने दिल्ली टू कालेश्वर के लिए दो बसों की सुविधा दी है। जिसमें एक बस आज तो एक बस कल रवाना होगी। बस सेवा दिल्ली से हरिद्वार होते हुए नौ बजे करीब कालेश्वर पहुंचेगी। जिसके बाद साढ़े नौ बजे यहां से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विपिन रावत ने बताया कि रोडवेज की सुविधा होने से कालेश्वर से ही आसानी से सीधे दिल्ली के लिए बस सेवा की सुविधा मिल पाएगी। पहले बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था या पांच किमी कर्णप्रयाग आना पड़ता था। वहीं उमट्टा के प्रशासक प्रधान महेन्द्र कुमार ने बताया कि रोडवेज की सुविधा मिलने से लोगों को तय समय पर बस मिल जाएगी और वह समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

परिवहन निगम के एजीएम प्रतीक जैन ने बताया कि कालेश्वर में रेल कनेक्टिविटी बन रही है। जिसके चलते निगम ने भी यहां बस सेवाएं शुरू की हैं। पहले यह बस सेवा कर्णप्रयाग तक थी। जो बीच में किसी कारण बंद हो गई थीं। अब इस सेवा को दोबारा शुरू करते हुए कालेश्वर तक संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed