{"_id":"65ae80f7bfd133e32703d098","slug":"kar-sevaks-associated-with-ram-mandir-movement-honored-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-4237-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कार सेवकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कार सेवकों को किया सम्मानित
Mon, 22 Jan 2024 08:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 22 Jan 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जोशीमठ। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर ज्योतिर्मठ में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कार सेवकों को सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार सेवकों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
सोमवार को ज्योतिर्मठ के स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज की गद्दी स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भगवान राम सभी के आराध्य हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के प्रत्यक्षदर्शी बने हैं। इस दौरान सम्मानित होने वाले कार सेवकों में कमल सिंह राणा, राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, अशोक लाल शाह, द्वारिका प्रसाद सती, ज्योतिर्मठ के पंडित ऋषि प्रसाद सती, रमाकांत उनियाल, यमुना प्रसाद सेमवाल और स्व. उमेश लाल शाह, जवाहर भंडारी, रमेश सती, देवेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र लाल शाह के परिजन शामिल रहे। कार्यक्रम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, नितेश चौहान, नंदन सिंह बिष्ट, विजय कपरवाण, भाष्कर डिमरी, माधव प्रसाद, सुभाष डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद