{"_id":"68da923e662657467009c0c6","slug":"jyotirmath-players-won-gold-medals-in-the-national-table-tennis-competition-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-115031-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: राष्ट्रीय टेबल टेनिस में ज्योतिर्मठ के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: राष्ट्रीय टेबल टेनिस में ज्योतिर्मठ के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
Mon, 29 Sep 2025 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 29 Sep 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ में टीटी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी। संवाद
फोटो
ज्योतिर्मठ। विद्या भारती की अखिल भारतीय शिक्षण संस्थाओं की राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते।
विद्या भारती की बिहार के भागलपुर में 25 से 28 सितंबर तक राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व अंडर 14 बालक व बालिका वर्ग में ज्योतिर्मठ के छात्र-छात्राओं ने किया। टीम ने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विद्यालय पहुंचने पर अनमोल, प्रियांशु नेगी, समीर, दीया, अदिति, जोया, विभूति, अंशिका का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य शंभु प्रसाद चमोला, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल, प्रबंधक हरेंद्र पंवार, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद कपरवाण ने कहा कि सीमांत क्षेत्र के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ज्योतिर्मठ और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। टेबल टेनिस कोच विजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। संवाद