फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath residents spending the night without electricity in the bitter cold

कड़ाके की ठंड में बिना बिजली के रात काट रहे जोशीमठवासी

Sat, 26 Feb 2022 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 07:34 PM IST
विज्ञापन
Joshimath residents spending the night without electricity in the bitter cold
कड़ाके की ठंड के बीच जोशीमठ नगर में लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। क्षेत्र में बार-बार बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। क्षेत्र में बिजली गुल होना आम बात हो चली है।
विज्ञापन

इन दिनों बारिश और बर्फबारी के चलते चमोली जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जोशीमठ क्षेत्र के चारों ओर चोटियां बर्फ से ढकी हुई हैं। इतनी ठंड के बीच शुक्रवार को पूरी रात क्षेत्र की बिजली गुल रही। रूम हीटर के बिना लोग ठंड में ठिठुरते रहे, जबकि शनिवार पूरे दिन बिजली आने और जाने का सिलसिला जारी रहा। अवर अभियंता डीएस रावत ने बताया कि वन विभाग कार्यालय के पास तार आपस में टकरा गए थे, जिससे लाइन में फाल्ट आने से विद्युत व्यवस्था बाधित रही। वहीं शनिवार को मुख्य बाजार और रविग्राम में तार टूटने से व्यवस्था बाधित रही। लाइन को ठीक कराकर बिजली बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

जोशीमठ नगर में शनिवार को बिजली का तार टूटने से बड़ा हादसा होने से बच गया। मुख्य बाजार में अचानक खंभे से टूटकर बिजली का तार जमीन पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई गुजर नहीं रहा था। तार टूटने से कुछ देर के लिए वाहनों को भी रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पंवार ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि हल्की बारिश या हवा चलने पर क्षेत्र की बिजली गुल हो जाती है। जिससे आम लोगों को दिक्कत हो रही है। साथ ही छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पालिकाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उपखंड अधिकारी यहां नहीं बैठते हैं। जिम्मेदार अधिकारी नहीं होने से व्यवस्था चरमरा रही है। उन्होंने उपखंड अधिकारी की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed