फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath-Mlari highway is closed again

जोशीमठ-मलारी हाईवे फिर हुआ बंद

Wed, 17 Aug 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Wed, 17 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

जोशीमठ-मलारी हाईवे बुधवार को भूस्खलन होने से फिर बंद हो गया है। इससे आईटीबीपी और सेना को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में लगातार पांचवें दिन भी अवरुद्ध रहा। दिनभर बारिश के चलते लामबगड़ भूस्खलन जोन में बीआरओ की मशीनें पत्थर और मलबा हटाने का काम भी शुरू नहीं कर पाई।

विज्ञापन


जोशीमठ-मलारी हाईवे बुधवार सुबह रैणी गांव के पास भूस्खलन से फिर अवरुद्ध हो गया, जिससे सीमा क्षेत्र में आईटीबीपी और सेना के साथ ही नीती घाटी के ग्रामीणों की आवाजाही बाधित हो गई है। हाईवे के बार-बार बंद होने से आईटीबीपी और सेना को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


नीती घाटी में बीती सोमवार से लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को भी दिनभर घाटी में बारिश रही, जिससे हाईवे को आवाजाही के लिए नहीं खोला जा सका। हाईवे तमक गांव के पास भी खतरनाक बना हुआ है। बीआरओ के कमान अधिकारी कर्नल आर सुब्रमण्यम का कहना है कि बारिश के कारण हाईवे को सुचारु रख पाना मुश्किल बना हुआ है। बारिश थमने के बाद ही हाईवे को पूरी तरह से सुचारु किया जा सकता है। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे तक वाहनों की आवाजाही सुचारु करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में चट्टान से दिनभर रह-रहकर पत्थर छिटक रहे हैं। विगत दिवस मंगलवार को जैसे ही बीआरओ का डोजर भूस्खलन क्षेत्र में मलबा हटाने गया, तभी मात्र तीन मीटर की दूरी पर चट्टान से बड़े-बड़े बोल्डर छिटक कर अलकनंदा में जा गिरे।


जेसीबी चालक ने तेजी दिखाते हुए मशीन को पीछे की ओर मोड़ दिया। यहां काम कर रहे मजदूर भी बाल-बाल बचे। बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रदीप का कहना है कि तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को भूस्खलन क्षेत्र से पैदल आवाजाही के लिए भी मना किया गया है, बावजूद इसके जान जोखिम में डालकर लोग भूस्खलन क्षेत्र से आवाजाही कर रहे हैं। कई बार लोग पत्थरों की चपेट में आते-आते बचे हैं। जब तक लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र का स्थायी ट्रीटमेंट नहीं हो जाता, तब तक यहां वाहनों की आवाजाही खतरे का सबब बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed